Success bigginer invester tip


हेलो दोस्तो मैं प्रेमगेन्द्रे अपने इस ब्लॉग में शेयर मार्केट के सभी प्रकार के जानकारी कंपनी के फंडामेंटल कंपनी के बैलेंसशीट तथा कंपनी के कार्य कामकाज लाभ-हानि का और कंपनी के मैनेजमेंट प्रबंधन का ब्यौरा जानकारी मिलता है अतः आप अपने निवेश को लेकर चिंता करने का कोई भी जरूरत नही है हम इस ब्लॉग में जानकर देता रहता हूँ अंत मे आपका दिन शुभ हो मंगलमय हो धन्यवाद दोस्तो




30 days for bigginer invester success  rulls

21th=days://

शेयर सस्ते क्यो होते है?

"एक सस्ते" निवेश का अर्थ ऐसे शेयर है जो अच्छी रिटर्न देगा। लेकिन हमें कम कर देने वाले "सस्ते"शेयरों ओर नुकसान देने वाले "सस्ते"शेयरों के बीच के अंतर को समझना होगा।
     यदि कोई शेयर इसलिए "सस्ते"है क्योंकि दूसरे निवेशक अभी उनको देखना भी पसंद नही कर रहे, तो इसके दो कारण हो सकते है।पहला कारण तो यह हो सकता है कि दूसरे सेक्टरों के शेयरों में तेजी हो और उस क्षेत्र के नापसन्दगी वाले शेयरों में अच्छे पुराने मूल्य-निवेश की अपेक्षा, ज्यादा आसानी से पैसा बनाया जा रहा है। यदि इस कारण एक सेक्टर में शेयर "सस्ते है और आपको थोड़ी देर के लिए इस सेक्टर में निवेश करने में कोई आपत्ति नही है तो इसी बिंदु पर "सस्ते"शेयर आपको बहुत अच्छी रिटर्न देंगे। लेकिन किसी सेक्टर में संरचनात्मकता या विनियामक की समस्या के कारण भी शेयर "सस्ते" हो सकते है। ऐसे शेयर। न खरीदे। एक विनियामक या संरचनात्मक समस्या अनिश्चितता उत्पन्न करती है शेयर "सस्ते" होने के बावजूद उनमे और गिरावट की सम्भावना पैदा करती है।
     आई,टी, बूम के दौरान, निवेशक आई,टी,शेयरों में इतने व्यस्त थे कि उन्होंने किसी भी कीमत पर उपलब्ध दूसरे शेयरों को नजरअंदाज किया। नतीजतन, स्टील, होटल और दूसरे शेयरों ने इतने कम मूल्यों पर व्यापार शुरू किया कि उनमें किसी भी प्रकार की मांग में बदलाव को समायोजित करने के लिए ऊंचा मूल्य चुकाना पड़ा। मूल्य-निवेशको के लिए यह आदर्श "फिशिंग प्वाइंट" है। इस बिंदु पर शेयर सस्ते है और उस शेयर या सेक्टर की गतिशीलता, उच्च मांग की ओर बढ़ रही होती है। ऐसे में शेयर "विस्फोट" करने का इंतजार करते है। कब? वे नही जानते। लेकिन जल्दी या देर से यह होकर रहेगा।
      शेयर विनियामक मामलों के कारण भी सस्ते हो सकते है। तेल एवं गैस तथा उर्वरक क्षेत्रों की कीमत और लाभ आदि में भारी अनिश्चितता विनियामक के कारण ही उत्पन्न हुई थी। ऐसे शेयरों से,जिनमे विनियामक संबन्धी कोई समस्या है या जो अपनी कीमत निर्धारित करने के लिए स्वतंत्र नही है या जिनका कच्चे माल की कीमत पर कोई नियंत्रण नही है,बच कर ही रहे।

शेयर किसी कारण से सस्ते होते है

आमतौर पर एक वैय्क्तितक निवेशक आखिरी आदमी होता है जिसे पता चलता है कि गलत क्या है। प्रबंधन जानता है आंतरिक सूत्र ( इंसाइडर) भी जनता है, संस्थागत निवेशक भी जानते हो सकते है। जब तक कोई समाचार वास्तव ही में बुरा न हो या वह विस्फोट करने को तैयार न हो,आप नही जान पाएंगे। यदि शेयर गिर रहे है और उनका गिरना जारी है,हो सकता है वे "सस्ते" न हो। वे कुछ दिन पहले के मूल्य से,कम कीमत वाले हो सकते है लेकिन इसका अर्थ यह नही की वे "सस्ते" ह। यह सम्भव है कि आंतरिक सूत्रों को पता हो कि वापसी की स्थिति ठीक नही है और वे शेयर बेच रहे हो। उनको यह जानकारी हो सकती है कि कंपनी का लाभ में 50 प्रतिशत की गिरावट आने वाली है लेकिन आपको तब तक नही पता चल सकता,जब तक कि वित्तीय परिणाम घोषित न हो जाए।
      कोई शेयर आपको इसलिए "सस्ते" लग सकते है क्योंकि आपके पास उनसे सम्बंधित पूरी जानकारी नही है। इसी वजह से गिरते हुए शेयरों में निवेज़ नही करना चाहिए। दरअसल,यदि कोई शेयर गिर रहा हो और यह गिरावट जारी रहे तो आप सावधान हो जाए। ऐसे में कुछ-कुछ ऐसा है,जिसे दूसरे लोग जानते है और जो आप नही जानते। ऊपर चढ़ते हुए शेयर को खरीदने में,नीचे गिरते हुए शेयर को खरीदने की अपेक्षा कम जोखिम होता है।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

Investing tips for share market

Hello freinds I am prem bendre my blog is share market basic tips know lagde share purchase tips for companies 30 days इन्वेस्टर महान...