Share market investing to advantadge

Investing for shares advantadge

Hello dosto mai premgendre apne is blog me share market investing karne ke fayde ke bare me btaya hoo jisse aap apni invest ko bda skte ha thanks freinds
    शेयर बाजार में निवेश करने फायदे
( Benefits of Investments in stock market)
निवेश करने के फायदे (Benefits of Investment)
बचत करना जरूरी है और साथ ही दूसरे  विकल्प देखे की बचत का निवेश कहा करना चाहिए और उसमें हमारे पैसों की वृद्धि होती रहे यह देखना जरूरी है
       शेयर बाजार ने निवेश किए पैसों के वृद्धी का दर सामान्यरूप से दूसरे निवेश से ज्यादा होता है पर उसमे जोखिम (risk) भी अधिक मात्रा में होती है जब हम शेयर बाजार में काम करते है,तब हमें कॉम्पनी की जानकारी होना चाहिए यह बहुत आवश्यक होती है।
       कई वर्षों के तजुर्बा से यह पता चलता है कि सारे रुपये सिर्फ एक ही स्क्रिप्ट पर न लगाकर,अलग-अलग स्क्रिप्ट में निवेश करना ही उत्तम मार्ग है। इस बाजार में अपनी बुद्धि के अनुसार ठीक तरह आयोजन किया तो हम बहुत ज्यादा मुनाफा कमा सकते है।
        आपने सुना होगा कि बाजार में कई भाग्यशाली लोगो ने खुद के पैसे सात आठ वर्षों में 10 से12 गुना बढ़ाए है मगर कुछ लोगो पर इसी बाजार के कारण अपने घर तक बेचने की नोबत आई है। इसलिए ठीक तरीके से आगे बढे उसी में निवेशक का फायदा है।
           इस शेयर बाजार में अगर हमने बाहरी दुनिया मे घटनेवाली घटनाओं के अनुसार ठीक तरह से नियोजन किया तो आगे जाने में दिक्कत नही होगी।
              इस शेयर बाजार में एक दिन में किए जानेवाले लेन-देन से अथवा इंट्राडे ट्रेडिंग से हमे दूर रहना चाहिए, क्योकि उसमे हमे किसी भी तरह का फायदा नही होता है और अगर फायदा हुआ भी तो दस दिन का फायदा एक दिन के नुकसान में निकल जाता है,यह इतिहास कहता है। इसलिए इंट्राडे ट्रेडिंग याने एक दिन का लेन देन बहुत खतरनाक है। इस व्यवहार में अगर हमें मालूमात है तो जोखिम कम हो जाता है ओर उसमे फायदा भी अधिक होता है।इसमें ज्यादा पूँजी की जरूरत नही होती। जिसके पास अनुभव और कम पूँजी है वही यह व्यवहार करते है नए लोगो को या जिन्हें अनुभव कम है,उनको यह व्यवहार नही करना चाहिए।
रिलांयस इंडस्ट्री में निवेश किए शेयर का फायदा
( Benefit ऑफ Investment in Reliance Industries );
उड़ा://
बाजार में अगर किसी निवेशक ने 1977 में रिलायंस इंडस्ट्री में हजारों रुपये निवेश किए और उसे वह शेयर आज के मार्केट में बेचने है तो आज के दिन (2006-2007) में उनका भाव 1350 हैं और उसके किए गए निवेश का बाजार मूल्य लगभग 10,50,000 रुपये है। यह निवेशक का होने वाला फायदा है साथ ही 1977 से अब तक निवेशक को लगातार 40,000 रुपयों का डिविडेंड भी  मिला है।
        ऊपर के उदाहरण को पढ़कर आपको ऐसा लगेगा कि शेयर मार्केट में आदमी की सिर्फ फायदा ही होता है परंतु ऐसा नही है क्योंकि इस मार्केट में हर्षद मेहता और केतन पारेख के समय बहुत लोगो को शेयर बाजार में किए अपने निवेश में बड़ा नुख्सन उठाना पड़ा था।
        केतन पारेख और हर्षद मेहता के समय लोगो ने जो पैसे  निवेश किए थे उस वक्त उन लोगो को 100,200 रुपये के 400 रुपये,400 के 600 रुपये इस तरह दुगुना,तिगना भाव मिल रहा था। परंतु लोगो ने लालच करके शेयर की बिक्री नही की।  उसके बाद उन दोनों का भ्रष्टाचार सामने आया जिनके कारण शेयर्स के भाव एकदम गिर गए और लोगो को किसी भी प्रकार का फायदा न होकर उनको अपने निवेश में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। जब लोगो को शेयर बेचने थे तब मार्केट में मंदी आ गई। इसलिए अगर आपको निवेश पे 20 से 25 % फायदा मिल रहा है तो वह बुक कर लेना चाहिए उस समय यह फायदा सिर्फ पेपर पर ही देखने मिला और लोगो ने उस वक्त वह लिया नही। उसी वक्त मार्केट में जिन शेयर के भाव 1000 रुपयो से 1500-2000 हो गए थे उन शेयर के भाव  गिरकर 30-40 रुपए हो गए।
       जब हर्षद मेहता ने घोटाला किया था,उस वक्त कई स्क्रिप्ट का भाव 1000 रुपयो से 300 रुपयो पर आ गया था।
          जिन कॉम्पनीयो का फंडामेंटल अच्छा था उनके स्क्रिप्ट का भाव आजके बाजार में 2000 रुपए या उससे भी ज्यादा है जिन कंपनीयो का फंडामेंटल अच्छा नही था स्क्रिप्ट का भाव आजके बाजार में 30 रुपए या उससे भी कम है।
       अब शेयर बाजार में बहुत तेजी आई है। सेंसेक्स 13,000 14,000 पॉइंट ऊपर है फिर भी जिन कंपनीयो का फंडामेंटल अच्छा नही है उनका भाव आज भी वही है। इसलिए जिन कॉम्पनी का फंडामेंटल अच्छा है उसी में हमे निवेश करना चाहिए।
        निवेशक को ध्यान सेअपना पैसा अच्छे स्टॉक में लगाकर मुनाफा लेना चाहिए। मार्केट में किए निवेश पर हमें अगर 20 से 25 % मुनाफा मिल रहा है तो वो बुक करके वह रक्कम दूसरे किसी भी अच्छे स्टॉक में लगानी चाहिए। इससे मार्केट में हमे फायदा ही फायदा मिल सकता है।
     शेयर मार्केट में अच्छे कंपनी के शेयर अगर हम खरीदते है तो वह कंपनी हमे सालभर में 2 से 3 बार डिविडेंड देती है। डिविडेंड की रक्कम सरकार ने करमुक्त रखी है। कभी कंपनी को अगर अच्छा फायदा हुआ तो सेबी के नियमानुसार वो बोनस और राइट शेयर निवेशक को देती है। यह सब निवेशको का अलग फायदा हुआ। अगर आप 1 वर्ष के अंदर अपने शेयर की बिक्री करके फायदा लेते है तो उस पर आपको 10% से आयकर भरना पड़ता है और एक वर्ष से अधिक समय के निवेश से आपको मुनाफा मिला तो उसमें किसी भी प्रकार का टैक्स नही लगता।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

Investing tips for share market

Hello freinds I am prem bendre my blog is share market basic tips know lagde share purchase tips for companies 30 days इन्वेस्टर महान...