30 days for investor bigginer rulls

30 days bigginer investor
30 days for investor bigginer toupik

3th -days://

आपकी बढ़त क्या है?

यदि आपने बाजार में उसके आकर्षित या दिलचस्प होने के कारण प्रवेश किया है तो यह आपके पैसा बनाने के लिए पर्याप्त कारण नही हो सकता। एक "बढ़त" लेने की ओर काम करे। और एक सुसमाचार यह है कि निवेश में आप किसी भी निवेशक से  "बढ़त" ले सकते है। आप सबसे बड़े म्यूच्यूअल फंड या संस्थागत निवेशक या जाने-माने व्यक्तिगत निवेशको को मात दे सकते है, जब तक आपके पास "बढ़त" है। यह "बढ़त"आखिर है क्या और कैसे कार्य करती है?
       "बढ़त"आपको निवेश में एक अतिरिक्त लाभ की स्थिति देती है। और "बढ़त" है, वे वित्तीय पुस्तके जो  आपने पढ़ी है और वित्तीय पाठ्यक्रम जिनका आपने अध्ययन किया है। यह बाजार में बदलाव को आत्मसात करने की आपकी योग्यता हो सकती है। या गैर-परम्परागत तरीके से किसी शेयर को चुनने की आपकी योग्यता या आपकी घाटा उठाने की योग्यता,जब वे बहुत छोटे स्तर पर है और आगे बढ़ रहे है।
            आपकी प्रबंधन की विशेषताओं को जांचने की योग्यता। कुछ "बढ़ते"तो कई वर्षों की समयावधि में सीखी जाती है। बाकी आपके व्यक्तित्व का हिस्सा बन जाती है। बढ़त"  कोई भी हो,लगभग हर निवेशक जिसको मै जनता हूँ और जो लगातार पैसा बनाता है,उसके पास "बढ़त" है।
        आपकी "बढ़त" आपका अनुशासन है। जब कोई शेयर इसलिए बेंच देते है क्योंकि उसमें आपके क्रय-मूल्य से दस प्रतिशत का घाटा है,कोई फर्क नही पड़ता कि आप उसके बारे में क्या सोचते है या क्या विश्वास करते है तो आपके पास एक "बढ़त"है। जब आप "स्टॉप-लॉस"लगते है,या अपने आपको निवेश की "बुनियादी या "तकनीकी"बॉलियो से नही जोड़ते,तो आपके पास एक  'बढ़त'होती है।

एक मनोविज्ञान का विकास करना

अक्सर नुकसान लेते रहे। यह ऐसा ही होने जा रहा है क्योंकि एक अच्छे व्यापारी की पहली आवश्यकता है, नुकसान की पूर्ति जल्दी से जल्दी पूरा करना। यदि आप जल्दी-जल्दी नुकसान लेते है तो आपके पास कई छोटे-छोटे नुकसान होंगे। इसका मकसद यह है कि आप दस या पंद्रह शेयरों के समूह में एक विजेता बन कर निकले, बेशक उनमे 80 या 90 प्रतिशत शेयरों में नुकसान होता है  बाकी जिन शेयरों में आपकी लाभ की स्थिति है,आप उससे बाहर निकलने की जल्दबाजी न करे। उन्हें बेचने की जरूरत नही है बशर्ते कि यह  "प्रतिरोध" की सीमा न छू रहा हो या कोई रैली समाप्त न हो रही हो। आप किसी शेयरों को इसलिए बेचते है क्योंकि वह अपना जीवन काल पूरा कर चुका है न कि इसलिए कि उसमें आपने दुगुनी या तिगुनी पैसे बना लिए है। चार्ट पर "प्रतिरोध" या "संचयन" चरण का अंत, शेयर बेचने का एक संकेत होना चाहिए। किसी शेयर को देखने का ढंग, जिसमे आपने निवेश न किया हो और किसी शेयर को देखने का ढंग जिसमे आपने निवेश किया हो, बिल्कुल अलग है। अंतर है, "भावनात्मक लगाव" का या 'उससे उम्मीद' का एक बार आप किसी शेयर में निवेश कर ले तो उसी समय आपके अंहकार का प्रवेश शुरू हो जाता है। हम चाहते है कि शेयर हमारे बताए रास्ते चले। यह बहुत खतरनाक भावना है। यह एक ऐसी भावना है, जो बाजार के मिजाज के साथ मेल नही खा सकती और बाजार के मिजाज और हमारी भावनाओ के बीच संघर्ष में जीतेगा हमेशा बाजार ही।
             किसी कैसिनो में खेले जाने वाले रोलेट चक्र को याद करे जिसमे इसका कोई महत्व नही होता कि हम क्या चाहते है? गेंद को जंहा रुकना है वह वही रुकेगी। लेकिन बाजार कोई रोलेट चक्र नही है। इसमें जितने रास्ते है,यह उतना ही सुरक्षित है। और इसमें रोलेट से कम बेतरतीबी है। बाजार में आपने देखा होगा,आप बाजार के "मूड" के साथ चल सकते है। आप गेंद को जहाँ रोकना चाहे,रोक सकते है,बशर्ते कि आप "चार्ट" के साथ चले।
     शेयर, अपनी ओर आकर्षित होनेवाले निवेशको, सट्टेबाजों,संस्थाओ द्वारा संचालित होते है। एक ही तकनीक सभी शेयरों पर लागू नहीं होती। किसी चार्ट का अध्ययन करने से पहले, व्यापारियों और निवेशको को अवश्य ध्यान में रखे।
         एक ही "पैटर्न"वाले 2 चार्ट,
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

Investing tips for share market

Hello freinds I am prem bendre my blog is share market basic tips know lagde share purchase tips for companies 30 days इन्वेस्टर महान...