Investing

Invest to investing
          इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड
( Infrastructure bond)

यह बॉन्ड आय,सी,आय,सी,आय बैंक (icici) और आय,डी, बी,आय (idbi) बैंक जाहिर करते है । इनका नाम आयसी आयसी आय सेफ्टी बॉन्ड और आय,डी, बी,आय बॉन्ड है। आय,सी,आय,सी,आय का डीप सेफ्टी डिस्काउंट बॉन्ड आयकर में छूट दिलाने के लिए प्रसिद्ध है। यह बॉन्ड फिजिकल या डीमेट के जरिये मिल जाती है।
फायदे:  ///
*  यह बॉन्ड हम बैंक में रखकर ऋण ले सकते है इस ऋण की रक्कम उसके वर्तमान कीमत पर निर्भर करता है।

       कम्पनी फिक्स डिपॉजिट
(Company Fixed Deposit):

फाइनांशियल इंस्टीटयूशन और नॉन बैकिंग फायनांस कम्पनी में आप ब्याज पर निशिचत समय के लिए पैसे रख सकते है।यह योजना कम्पनी एक्ट 58 के अंतर्गत आती है।इस योजना में खतरे का प्रमाण अधिक है । परंतु इस योजना में ब्याज दर बैंक से अधिक होता है। इस योजना में अगर कम्पनी संकट या घाटे में आई तो ब्याज मिलना कठिन होता है और कई बार मूल रक्कम मिलने की भी गुंजाइश नही होती।इस  कारण इसमें खतरा अधिक है।

फायदे:////

*   इस निवेश योजना में ब्याज का प्रमाण बैंक,पोस्ट ऑफिस, पीपीएफ से अधिक है।

नुकसान:///

*   कम्पनी डिपॉजिट असुरक्षित निवेश है।इस मे रुपयों के निवेश के लिए क्रेडिट,रेटिंग जान लेना महत्वपूर्ण है और अगर ब्याज दर अधिक है तो खतरा भी अधिक हो सकता है।
*   कम्पनी किसी कारण कठिनाई में आई तो ब्याज और मूल रक्कम वापस मिलना कठिन हो सकता है।
वैसे ही इस निवेश में भरोसा नही होता,इसीलिए इस योजना से दूर रहने की सलाह मैं आपको देता हूं।

            आर, बी, आय रिलीफ बॉन्ड
             (R B I Relief Bond):

यह बॉन्ड रिजर्व बैंक खुद निकालते है। उनका वर्तमान ब्याज 8% है ।इसका निधार्रित समय 5 वर्ष है इसके आवेदन पत्र नियुक्त किए स्टेट बैंक की शाखाओं और अन्य राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखाओं में मिलता है। इस बॉन्ड पर मिले हुए ब्याज पर कर लगता है।
      इस न
निवेश योजना में हम कम से कम 1000 रुपये रख सकते है। इस बॉन्ड को रिलीफ बांड भी कहते है। यह 1000 के गुणांक में मिलता है। इस निवेश में कोई मर्यादा नही है।

फायदे:///

*   आर,बी,आय बॉन्ड स योजना के चलते हम बैंक से ऋण ले सकते है।
*   यह सबसे सुरक्षित निवेश योजना है। इसका ब्याज और मूल रक्कम निशिचत समय के बाद वापस मिलती है।
        इस योजना में कोई भी खतरा नही क्योकि यह बॉन्ड हमारे देश की सेंट्रल बैंक निकलती है।


         पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट
( Post Office Time Deposit):


इस पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉज़िट निवेश में वार्षिक चक्रवाढ ब्याज का दर नीचे दिया गया है । और उसका ब्याज हर 3 महीने के बाद मिलता है । यह निवेश हम देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में कर सकते है ।

                पहला वर्ष >6.25%
               दूसरा वर्ष> 6.50%
              तीसरा वर्ष > 7.25%
              चौथा वर्ष > 7.40%
             पांचवा वर्ष > 7.90%
इस योजना में किसी भी प्रकार की रेटिंग नही है क्योंकि इस योजना को सरकार की मंजूरी है। इसके डिपॉजिट की रक्कम आपको पोस्ट में ही जमा  करनी होती है और वह निशिचत समय के बाद पोस्ट से ही वापस मिलती है।

फायदे: ///

*   इस योजना में सरकार के सहकार्य के कारण समय की निशिचत अवधि के बाद रक्कम ब्याज सहित वापिस मिलती है।



SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

Investing tips for share market

Hello freinds I am prem bendre my blog is share market basic tips know lagde share purchase tips for companies 30 days इन्वेस्टर महान...