Day treding investing

Day treding investing

शुभ दिन दोस्त मैं प्रेमगेन्द्रे आप सभी को डे ट्रेडिंग इंवेशटिंग के बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारी और नियम के बारे में बताया हु जिससे आपके डे ट्रेडिंग में काफी मदद करेगा धन्यवाद दोस्त आप सभी दोस्तों को जो इस ब्लॉग के जानकारी समझा है।
         सफल डे ट्रेडर के गुण विशेष

( Quilities of Successful Day Trader )

साधारण रूप से ऐसा देखने को मिलता है कि दूसरे को डे ट्रेडिंग में मिला हुआ फायदा,साथ ही मित्र परिजनों की दिखाई हुई उनकी और दूसरों की सफलता की छवि के कारण डे ट्रेडिंग में प्रवेश करते है।उन लोगों ने किस प्रकार से फायदा कमाया इसका विश्लेषण किए बगैर और बिना किसी जानकारी के वह डे ट्रेडिंग में प्रवेश करते है।इस वजह से उन्हें बहुत बड़ा घाटा होता है और वे हदास होकर डे ट्रेडिंग छोड़ देते है।
                           आप एक बात जान लीजिए कि डे ट्रेडिंग किस्मत का खेल नही है। डे ट्रेडिंग "जब" और "तब" का खेल है, यह भी निश्चित ही नही है।साधारण रूप से लोभ यही भाषा मे बोलते हुए नजर आते है कि अगर मुझे फायदा हुआ होता तो'।
                            आपको एक बात विशेष रूप से ध्यान में रखनी चाहिए कि डे ट्रेडिंग बच्चों का खेल नही है। डे ट्रेडिंग के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। जिस स्क्रिप्ट में आपको ट्रेडिंग करना है उसका विश्लेषण करना जरूरी है।
                             आपको चाहिए वह हर नई जानकारी हासिल करने के लिए हमेशा प्रयास करते रहना पड़ता है। इसी के साथ ही आपके व्यवहार पर आपको संपूर्ण विश्वास होना चाहिए।

       डे ट्रेडिंग में सफलता के लिए आवश्यक गुण
( Qualities to succeedas a Day Traders):

आसान शब्दो मे बताना हो तो डे ट्रेडिंग सभी के लिए नही है।डे ट्रेडिंग में आपकी सफलता और असफलता केवल आपके गुणों पर ही निर्भर करती है।
हमे लगता है कि डे ट्रेडिंग में सफलता प्राप्त करने के लिए है।      तथा ये गुण 13 प्रकार के होते है। जो इस प्रकार है

(1)*....लचीलापन (flexibility):
डे ट्रेडिंग करने वाले व्यक्ति में होने वाला सब से बड़ा गुण  "लचीलापन और हालात के साथ अनुकूल रहने की क्षमता" होनी चाहिए।हमे यह देखने मिला है की ज्यादा सख्त स्वभाव के लोग डे ट्रेडिंग में अच्छा मुनाफा नही कमा सकते।
      डे ट्रेडिंग में मिलने वाले संकेतो को समझ कर उनके अनुसार चलने वाले या फिर डे ट्रेडिंग के लिए मिलनेवाली मार्गदर्शिका के अनुसार चलनेवाले ही बाजार में अच्छा फायदा कमा सकते है। साथ ही दिन के दर म्यान बदलते हुए हालात के अनुसार निर्णय लेने की क्षमता भी आप मे होना जरूरी है। यानी की लचीलापन डे ट्रेडिंग के लिए आवश्यक सबसे बड़ा गुण है। मगर यह गुण उतनी आसानी से नही विकसित किया जा सकता है।

(2)*..... आत्मसंयम ( Self- Control):

डे ट्रेडिंग करनेवाले व्यक्ति में आत्मसंयम का गुण भी होना जरूरी है। यह गुण डे ट्रेडिंग करनेवालो में होना चाहिए या फिर उनको यह गुण स्वंय ही आपने अंदर विकसित करना चाहिए।
         ट्रेडिंग के हर एक दिन के दरम्यान ट्रेडर को ट्रेडिंग करने के लिए कई मौके मिलते है परंतु कोई भी ट्रेडर इन सभी मौको का उपयोग नही कर सकता।
     आर्थिक और व्यवहारारिक दृष्टि से हर एक मौके का उपयोग करना संभव नहीं होता। ट्रेडिंग के हर एक दिन के दरम्यान मिलनेवाले मौको से सिर्फ मुनाफा ही होगा ऐसा निशिचित रूप से कोई भी ट्रेडर नही कह सकता।इसलिए हर एक मौके को कमाई करने का बड़ा मौका समझकर उसमे निवेश नही करना चाहिए।
                डे ट्रेडर को हर दिन ट्रेडिंग करने से पूर्व एक आयोजन करना चाहिए और उस आयोजन की मर्यादा में रखकर ही डे ट्रेडिंग करना चाहिए। डे ट्रेडिंग के दरम्यान मील हुए मौको का विश्लेषण करके उनमे ट्रेडिंग पोजिशन खड़ी करनी चाहिए।डे ट्रेडर को उनके आयोजन के अलावा कमाई करने का मौका मिलता हो तो उस पर भी ध्यान देना चाहिए और इस अचानक मिले हुए मौके का फायदा उठाकर कमाई करनी चाहिए।

(3)*... दिन खत्म होने से पहले ट्रेडिंग पोजिशन बंद करने की तैयारी
( Willingness to Exit Treder at End of Day):

        75% ट्रेडर डे ट्रेडिंग के लिए बाजार में अपनी पोजिशन तैयार करते है पर अगर उस दिन उन्हें इस ट्रेडिंग में घाटा हुआ तो उस घाटे से बचने के लिए अपनी पोजिशन दूसरे दिन या अधिक समय के लिए खड़ी रखते है। उन्हें घाटा हुआ है इस वास्तविकता को न मानकर वह फायदे की संभावना से अपनी पोजिशन आगे चालू रखते है।
               स्वंय के गलत निर्णय से नुकसान हुआ है इस वास्तविकता को वह स्वीकार नही करते और वह सफाई देने का प्रयत्न करते है कि उनके यह ट्रेडिंग से आगे चलकर उन्हें जरूर फायदा होगा।
       डे ट्रेडर को घाटा होने पट भी अपनी पोजिशन को
दूसरे दिन पर नही ले जाना चाहिए। डे ट्रेडर द्वारा की जानकारी यह एक सबसे बड़ी गलती है। किसी समय आपको अपनी इस गलती के लिए बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसलिए डे ट्रेडिंग करनेवालो में महत्व का गुण यह भी होना चाहिए कि दिन के अंत मे उन्होने अपनी पोजिशन जो भी बंद करने की तैयारी दिखानी चाहिए।

(4)*... जिम्मेदारी को स्वीकार करना चाहिए
    (Accept Responsibility):

आपके द्वारा किए गए सभी ट्रेडिंग और उनके परिणामो की जिम्मेदारी आपको स्वीकार करनी चाहिए। उसके लिए कोई भी बहाना न बनाना भी एक गुण होता है। डे ट्रेडिंग में सफल होने के लिए यह गुण भी जरूरी है।
              एक सफल डे ट्रेडर अपनी गलती के लिए कभी भी बाजार को, सरकार को कंपनी को,या फिर अन्य किसी को भी जिम्मेदार नही मानता। आपके किआ हुए व्यवहार में फायदा या घाटा कुछ भी हो,उसकी पूरी जिम्मेदारी वह स्वंय स्वीकार करता है। डे ट्रेडर को एक बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि बाजार कमाई करने के कई मौके आपको देता है।उन्हें नही पहचान पाए तो वह गलती आपको ही होगा।
       अपने अहंकार के कारण कुछ ट्रेडर ऐसा मानते है कि उन्हें कभी भीगता नही होगा अगर उन्हें घाटा हुआ तो वह ट्रेडिंग सिस्टीम को दोष देते है।आर्डर प्लेस करते समय दलाल ने गलती की ऐसा भी वह कहते है।इसी प्रकार बाजार में उठी अफवाहों के कारण और अन्य बातें सुनकर,उन्ही के कारण आपका नुकसान हुआ ऐसा बहाना भी बनाते है। डे ट्रेडर द्वारा बताए गए बहानो में से कोई एक बहाना सच भी हो सकता है।
इस बात को नकारा नही जा सकता मगर आपने लिए हुए निर्णय का कुछ भी परिणाम आए या फिर आपको जो कुछ भी घाटा हुआ उसका जिम्मा स्वंय ही लेना चाहिए और कुछ भी बहाना न बनाकर स्वंय ही अपना निर्णय मानकर खुद का व्यक्तित्व दर्शना चाहिए। ऐसा करने से भविष्य में आपके परफॉर्मन्स में हमेशा सुधार होता रहेगा।

(5)*... अनुशासन  (Discipline):
डे ट्रेडिंग में सफल होने के लिए अनुशासन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सफल डे ट्रेडर हमेशा अनुशासित मार्ग का उपयोग करते है। वे कभी भी अनुशासन भंग नही करते है। दूसरे शब्दों में बताना हो तो वह ट्रेडिंग के नियमो का कभी भी उल्लंघन नही करते।
          सफल डे ट्रेडर हमेशा अनुशासन का पालन करते है। पोजिशन में थोड़ा नुकसान होता हो तो भी पोजिशन को दिन के अंत मे निकाल देते है। उसी प्रकार फायदा देनेवाली पोजिशन को भी वह दिन के अंत मे निकाल देते है। आगे आने वाले समय मे आज से भी अधिक फायदा कमा सकते है ऐसा न सोचकर वह अपनी पोजिशन उसी दिन बन्द कर देते है।
              किसी भी परिस्थिति में आपको दूसरे के रुपयों पर ट्रेडिंग न करके स्वंय के रुपयों पर ट्रेडिंग करना चाहिए। साथ ही ओव्हर ट्रेडिंग भी नही करना चाहिए।
                      यह भी एक अनुशासन का ही अंग है।
डे ट्रेडिंग में खड़ी की हुई पोजिशन को उचित दिशा में ले जाने के लिए आवश्यक समय देना भी एक अनुशासन का ही प्रकार है।

(6)*.. घाटा सहने की क्षमता होनी चाहिए
    ( Able to Digest Loss):

डे ट्रेडिंग में सफल होने के लिए ट्रेडिंग करनेवाले को सबसे पहले घाटे को सहन करना सीखना चाहिए। हर ट्रेडिंग के दिन के अंत मे आपने क्या हासिल किया और क्या खोया यह स्वीकार करने की वृत्ती आपमे होना जरूरी है।इस बात को लेकर निराश होने की कोई जरूरत नही है। उसी प्रकार शेखचिल्ली जैसे बहुत ही बड़ी सफलता के सपने में भी नही खोना चाहिए। हमने भूतकाल में क्या किया इस बात का हम हमेशा विचार करते है। उसका हमे पश्चाताप भी होता है।साथ ही हमने जो कुछ भी किया उसके बदले कुछ अलग करते तो उसका परिणाम भी कुछ अलग ही होता है ऐसा भी हम विचार करते है।परंतु एक बात को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि जितनी बार आपको घाटा होगा उतनी बार आपको उससे कुछ नया सीखने के लिए जरूर मिलेगा।

(7)*... डटे रहना  ( Persistence ):
डे ट्रेडर्स में डटे रहने का गुण भी होना जरूरी है। डे ट्रेडिंग करनेवाले को अच्छा परिणाम न मिलने पर भी डे ट्रेडिंग को छोड़ना नही चाहिए। ट्रेडिंग सिस्टीम और बाजार के विशेषता से ही बुरा समय आता है। उसके बाद अच्छा समय भी आता है।उसी  तरह अच्छा समय आने के बाद बुरा समय भी आ सकता है। कुछ ट्रेडरों को कई बार घाटा होने के बाद बड़ी सफलता मिलती है।
       ट्रेडिंग के लिए एक प्रकार का उपयोग करने के बाद उसका काम शुरू हो तब डे ट्रेडर ने उसमे से अपनी निवेश को निकाल लिया तो उसका भी डे ट्रेडिंग के परफॉर्मन्स पर विपरीत परिणाम होता है। डे ट्रेडर ने अपनी पोजिशन को अधिक समय के लिए ऐसा ही रखा तो उनके पास की ट्रेडिंग के लिए जो निवेश है। वह खत्म होने का जोखिम भी होता है। इसमें डटे रहना जरूरी है। मगर वह अंधे की तरह नही होना चाहिए।

(8)*... परिणाम का दैनिक विश्लेषण
   ( Daily Analysis of Results):

हर दिन के अंत मे अपने परिणाम का विश्लेषण करने की आदत डे ट्रेडिंग करनेवाले व्यक्ति में होनी चाहिए। डे ट्रेडिंग की हर एक पोजिशन में से ज्यादा से ज्यादा सीखने के लिए इस प्रकार का विश्लेषण करना जरूरी है। आपके द्वारा किए गए किसी भी ट्रेडिंग में फायदा या घाटा हुआ हो उसकी जानकारी आपके पास होनी चाहिए। यह कार्य के लिए दृढ़ता और अनुशासन होना जरूरी है। अगर आप उसकी जानकारी नही रखते हो तो आप उसके लिए दैनिक डायरी अवश्य तैयार करे। हर ट्रेडिंग के साथ अपने विचार को नोट करके आप बहुत कुछ सिख सकते है। यह करने के लिए आपको सिर्फ कुछ मिनट ही लगेंगे मगर इस से मिलनेवाला फायदा आपकी मेहनत और कीमत से कई गुना अधिक बड़ा सकता है।

(9)*... आत्मविश्वास  ( Confidence ):
 कामयाब ट्रेडर हमेशा सफल ही होते है क्योंकि उन्हें खुद पर और अपने फैसलों पर पूरा विश्वास होता है।
इस निडरता से ही उनका दिमाग भी सकारात्मक बन जाता है।अगर आप मे विश्वास का अभाव हो तो आपको मिला हुआ मौका भी हाथ से जाने की संभावना होती है। इस वजह से आपका घाटा बढ़ता है।
और फायदा कम हो जाता है।
         अगर आप मे पूरा आत्मविश्वास होगा तो आप अपने फैसले पर दोबारा सोचना छोड़ देंगे और उसके परिणाम की चिंता करना भी छोड़ देंगे।
            आत्मविश्वास के बारे में अगर किसी का अनुकरण करना हो तो उनका उदाहरण अपनी आंखों के सामने लाईए। उनमे खास करके जिनको ट्रेडिंग में सफलता मिली है उनका उदाहरण लीजिए।

(10)*.... एकाग्रता ( Concentration ):

एकाग्रता डे ट्रेडर में होनेवाला एक महत्वपूर्ण गुण है। कामयाब डे ट्रेडर में यह  गुण होना जरूरी है। यह गुण नही होगा तो डे ट्रेडर को वह गुण स्वंय में विकसित करना चाहिए। डे ट्रेडिंग में हर वक्त आपको नई नई जानकारी मिलती रहती है।कई स्क्रिप्ट के भाव बढ़ते है और कई स्क्रिप्ट के भाव घटते है। दूसरी भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं होती है। ऐसे हालात में एक डे ट्रेडर के रूप में कामयाब होने के लिए आपको इन सब के आगे होना चाहिए। इन मे से किसी भी बात को न भूलकर अपना लक्ष्य अपने ध्येय पर केंद्रित करना चाहिए।
              हो सके तो अपने ट्रेडिंग रूम में कोई भी आवाज न हों इसका ध्यान रखिए। ऐसा होगा तो आप अपने काम पर लक्ष्य केंद्रित कर पाएंगे।

(11)*... धीरज ( Patience ):
डे ट्रेडिंग में कामयाब होने के लिए धीरज होना भी उतना ही जरूरी है। डे ट्रेडिंग में श्रेणिबध्द घाटा हो रहा हो तो वह सहन करने की शक्ति डे ट्रेडर में होनी चाहिए। उसके साथ ही धीरज के साथ कमाई करने के मौके की राह देखनी चाहिए।पर अधिक समय तक धीरज रखकर बैठना भी डे ट्रेडर के लिए घातक हो सकता है।  घाटे की पोजिशन को ऐसे ही रखकर धीरज से बैठे रहे तो डे ट्रेडिंग में कामयाब होने के मूल सिध्दांत के नियम का ही वह उल्लंघन करते है। डे ट्रेडिंग में घाटा हो रहा हो तो वह पोजिशन दूसरे दिन आगे नही ले जानी चाहिए। उसी तरह फायदा हो रहा हो और दूसरे दिन भी फायदा होने की संभावना हो तो भी वह पोजिशन वैसे ही आगे नही ले जानी चाहिए। डे ट्रेडिंग में घाटे का स्वीकार भी तुरन्त करना चाहिए।
      ऐसा कहने का यह उद्देश्य है। कि घाटे को सीमित करके मिलनेवाले दूसरे किसी मौके का उपयोग करके फायदा कमाने का आयोजन करने का मौका आप ले सकते है।

(12)*.... निरन्तरता ( Consistency ):
डे ट्रेडिंग करने के लिए आप नए ही बाजार में उतरे हो या आपको डे ट्रेडिंग का सालो का अनुभव है, दोनों स्थितियों आप मे नितन्त्रता का गुण होना जरूरी है।
     नितन्त्रता होना याने जब तक आपको अपना अच्छा परिणाम मिलरहा हो तब तक आपका कोई निश्चित आयोजन या ट्रेडिंग के प्रकार का चयन करने की क्षमता और तैयारी। डे ट्रेडर ने हर दिन या फिर उन्हें अपेक्षित परिणाम देनेवाली कोई भी तरीका हो तो उसका उपयोग करने की तैयारी दर्शानी चाहिए।
    कामयाब हुए डे ट्रेडर को निरन्तर कार्य पध्दति और ट्रेडिंग सिस्टीम का उपयोग करने से सफलता मिलती है।पर अधिक से अधिक डे ट्रेडर उन्हें लाभ दिलानेवाले कार्य पध्दति का उपयोग न करके नई नई टेक्निक आजमाने में अधिक समय बिताते हैं ऐसा दिखता है।

(13)*... सीखने की तैयारी ( Willingness to Learn):
डे ट्रेडिंग एक दिन में अथवा कुछ हफ़्तों में सीखने जैसे नही है। डे ट्रेडिंग में कामयाब होनेवाले बाजार के विषय  मे नए नए रिसर्च करके उसके बारे में मिलनेवाली अलग अलग खबरों को नियमित पढ़ते रहते है। उसके साथ ही टेक्निकल एनालिसिस का भी अध्ययन करते है। हर महीने बाजार में आनेवाली नई नई किताबो को भी वह  पड़ते है। डे ट्रेडिंग की टेक्निक, डे ट्रेडिंग की साइकोलॉजी और कामयाब हुए अन्य डे ट्रेडर्स की किताब को भी नियमित पड़ते है। आप भी यह सब करके डे ट्रेडिंग में सफलता पा सकते है।


   
     

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

Investing tips for share market

Hello freinds I am prem bendre my blog is share market basic tips know lagde share purchase tips for companies 30 days इन्वेस्टर महान...